Breaking News

विराट के खराब प्रदर्शन के बाद रोहित और द्रविड़ ने बड़ा बयान दिया, कहा कि पूरा टी20 वर्ल्ड कप फेल हो चुके हैं

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल में भारत का सामना साउथ अफ्रीका की टीम से होगा। भारत ने सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड की टीम को हराया। इस मैच को टीम इंडिया ने 68 रनों से अपने नाम किया। भारत की जीत में रोहित शर्मा का योगदान काफी अहम रहा, लेकिन फाइनल मैच से पहले विराट कोहली का खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। विराट कोहली भारत के लिए इस वर्ल्ड कप पूरी तरह से फेल रहे हैं। जिसके कारण उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ ने विराट कोहली को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

क्या बोले रोहित और राहुल

विराट कोहली को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि कोहली एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। कोई भी खिलाड़ी खराब फॉर्म से गुजर सकता है। हम उनकी क्लास और उनके महत्व को समझते हैं। फॉर्म कभी कोई समस्या नहीं है। इसके अलावा राहुल द्रविड़ ने कहा कि विराट कोहली ने टीम के लिए मिसाल कायम की है। वह पहली ही गेंद से शानदार इरादे दिखा रहे हैं। मुझे उनकी मानसिकता पसंद है। मैं घबरा नहीं रहा हूं लेकिन मुझे लगता है कि फाइनल में कुछ बड़ा होने वाला है। आपको बता दें कि इस वर्ल्ड कप में विराट कोहली हर मैच में शुरुआत से काफी तेजी से बल्लेबाजी कर रहे हैं और वह ओपन करने के लिए आ रहे हैं।

विराट कोहली का खराब फॉर्म

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में नौ गेंदों पर 9 रन बनाए। कोहली ने ICC T20 विश्व कप में अपना निराशाजनक प्रदर्शन जारी रखा है। रन मशीन कोहली ने ICC T20 वर्ल्ड कप 2024 में सात पारियों में 10.71 की औसत से केवल 75 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टॉपले ने T20 विश्व कप के सेमीफाइनल में कोहली के दबदबे को भी खत्म कर दिया। कोहली ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हमेशा अर्धशतक जड़ा था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका।

 

About GE-Live

Check Also

यशस्वी जायसवाल रणजी टीम से बाहर, KKR के अंगकृष रघुवंशी को मिला मौका; मुंबई के स्क्वॉड में दो बदलाव

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले से पहले मुंबई की टीम में बदलाव किए गए …