Breaking News

UP: शादी के एक वर्ष बाद, जिम ट्रेनर पति कम नहीं करा पाया वजन., तो इसलिए पत्नी तलाक के लिए अड़ी

उत्तर प्रदेश के आगरा में परामर्श केंद्र में रविवार को एक मामला पहुंचा। न्यू आगरा थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि बॉडी देखकर जिम ट्रेनर से शादी की थी। शादी से पहले उसने मेरा वजन कम कराने का वादा किया था। शादी के बाद भी मेरा वजन उतना ही है। इसलिए अब पति के साथ नहीं रहना।

काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि लड़की का वजन 75 किलो है। उसे अपना वजन कम करना था। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। लड़की ने लड़के से जिम ट्रेनर होने के कारण दोस्ती की। शादी से पहले लड़की ने लड़के से वजन कम कराने की शर्त रखी थी।

शादी को एक साल भी नहीं हुआ है। अपना वजन कम न होता देख लड़की ने लड़के के साथ रहने से मना कर दिया। अब वह तलाक लेना चाहती है। फिलहाल दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए अगली तारीख दे दी है।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …