Breaking News

India vs Australia: सेंट लूसिया में किसका जादू चलेगा: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में विलेन फिर से बनेगी पिच

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जान है। इस मैच का आयोजन 24 जून को किया जाएगा। यह मैच ग्रॉस आइलेट के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम होने जा रहा है। टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतते ही सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम को सेमीफाइनल की उम्मीदों के मजबूत करने के लिए यह मैच अपने नाम करना होगा।

ऑस्ट्रेलिया की टीम को सुपर 8 में अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के बाद ग्रुप 1 की जंग काफी रोमांचक हो गई है। इस ग्रुप की सभी टीमें अभी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई हैं। भारत को शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए सिर्फ एक अंक की ज़रूरत है, क्योंकि उसने अपने शुरुआती दो सुपर 8 मैच आसानी से जीत लिए हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में पिच का रोल काफी अहम होने जा रहा है। ऐसे में आइए इस मुकाबले की पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच टी20 क्रिकेट में बिट-हिटिंग बल्लेबाजों के अनुकूल है। बल्लेबाजी के अनुकूल पिच ने इस वर्ल्ड कप में इस वेन्यू पर हाई स्कोरिंग खेल दिए हैं, जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज द्वारा बनाया गया 218 रनों का उच्चतम स्कोर भी शामिल है। गेंदबाजों को नई गेंद से कुछ मदद भी मिली है, लेकिन आगामी मुकाबले में इस वेन्यू पर बल्लेबाजों का दबदबा होगा।

दोनों टीमों का वर्ल्ड कप स्क्वॉड

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम जैम्पा।

 

About GE-Live

Check Also

यशस्वी जायसवाल रणजी टीम से बाहर, KKR के अंगकृष रघुवंशी को मिला मौका; मुंबई के स्क्वॉड में दो बदलाव

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले से पहले मुंबई की टीम में बदलाव किए गए …