Breaking News

केन विलियमसन ने अंततः एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी कप्तानी छोड़ दी।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में केन विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम सुपर 8 में भी अपनी जगह को पक्का करने में कामयाब नहीं हो सकी। इस टूर्नामेंट में ग्रुप सी का हिस्सा कीवी टीम को अपने शुरुआती 2 मैचों में अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज से करारी हार का सामना करना पड़ा था। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ की कीवी टीम ग्रुप स्टेज से आगे का सफर तय करने में कामयाब नहीं हो सकी। अब टीम के खराब प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए कप्तान विलियमसन ने भी बड़ा फैसला लिया है, जिसमें उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के प्लेयर्स सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को छोड़ने का फैसला लिया है ताकि वह टेस्ट क्रिकेट के साथ विदेशी फ्रेंचाइजी लीग में भी खेल सके।

सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के साथ छोड़ी लिमिटेड ओवर्स में कप्तानी

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से जारी किए गए बयान में उन्होंने जानकारी दी कि केन विलियमसन ने प्लेयर्स सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को छोड़ने के साथ लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में भी टीम की कप्तानी को छोड़ दिया है। कीवी टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ियों को नेशनल टीम और घरेलू सुपर स्मैश में होने वाले मैचों के लिए उपलब्ध रहना होता है। केन विलिमयसन ने अपने इस फैसले को लेकर कहा कि टीम को सभी फॉर्मेट में आगे बढ़ाने में मदद करना मुझे काफी अच्छा लगा और मैं आगे भी योगदान देना जारी रखूंगा। मैं सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को स्वीकार करने में असमर्थ हूं। न्यूजीलैंड के लिए खेलना मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण है और टीम के लिए खेलना अभी भी मेरे लिए अहम है। हालांकि क्रिकेट से बाहर मेरा जीवन काफी बदल गया है जिसमें मैं अब अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहता हूं।

टेस्ट में पहले ही कप्तानी छोड़ चुके थे विलियमसन

केन विलियमसन ने टेस्ट क्रिकेट में जहां पहले ही न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी को छोड़ दिया था तो वहीं अब उन्होंने लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में भी टीम की कप्तानी छोड़ दी है। केन विलियमसन ने कीवी टीम के लिए जहां 91 वनडे मैचों में तो वहीं 75 टी20 मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली है। इस दौरान कीवी टीम को 47 वनडे मैचों में तो 39 टी20 मैचों में जीत हासिल हुई है। केन विलियमसन के अलावा न्यूजीलैंड टीम के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन ने भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से खुद को बाहर रखने का फैसला किया है।

 

About GE-Live

Check Also

यशस्वी जायसवाल रणजी टीम से बाहर, KKR के अंगकृष रघुवंशी को मिला मौका; मुंबई के स्क्वॉड में दो बदलाव

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले से पहले मुंबई की टीम में बदलाव किए गए …