Breaking News

UP: उपभोक्ता परिषद ने लोगों को शांत करने और बिजली उपभोक्ताओं से विवाद न करने की अपील की।

 

बिजली कटौती को लेकर हो रहे विवाद के बीच उपभोक्ता परिषद ने मौके पर जाकर लोगों को समझाकर शांत कराया। परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने उपभोक्ताओं से सरकारी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने की अपील की है।

परिषद अध्यक्ष ने सड़क पर लेटे 80 साल के बीमार भवानीगंज निवासी राजेंद्र कुमार गुप्ता को समाझाया और अपट्रान उपकेंद्र में उपभोक्ताओं की उपखंड अधिकारी भारत सिंह के बात कर समाधान करने को कहा।

इसके अलावा वह राजाजीपुरम खंड कार्यालय पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से उपभोक्ताओं की बात कराई। उन्होंने बिजली कार्मिकों व अभियंताओं से भी उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …