Breaking News

बड़ा मंगल:नज़ीराबाद लखनऊ में लगा आदर्श मंगल मान भंडारा…

नज़ीराबाद में लगा आदर्श मंगल मान भंडारा

लखनऊ :सबका मंगल हो हर दिन बड़ा मंगल हो बड़े मंगल से राष्ट्र मंगल हो इसी संकल्प के साथ ज्येष्ठ मई के प्रथम मंगल को राजधानी लखनऊ में सैकड़ों जगहों पर मंगल मान भंडारे आयोजित किए गए विशेष रुप से अमीनाबाद के नज़ीराबाद बाज़ार में लगने वाले मंगल मान भंडारे में अभूतपूर्व ढंग से सफ़ाई एवं अनुशासन का पालन किया गया,

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के लखनऊ के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया की भंडारे का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि चंडीगढ़ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता जी व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने किया ।

संदीप बंसल ने भंडारे को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता का ध्यान रखना और जो खर्च हम भंडारे से संबंधित सामग्री पर कर रहे हैं उसी के छोटे से अंशु से वहां पर कूड़े दानों अथवा ड्रम की व्यवस्था करना भी हमारी जिम्मेदारी है और यही हनुमान जी की सेवा भी है और इसका पालन नज़ीराबाद के मंगल मान भंडारे में पूर्णता किया गया है इसलिए सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं।

स्वच्छता सेवा समर्पण और श्रद्धा के भाव के साथ राजधानी लखनऊ में अमीनाबाद परिक्षेत्र के नज़ीराबाद बाज़ार में मंगल मान भंडारा आयोजित किया गया भंडारे की विशेषता यह रही की एक भी दोना सड़क पर नहीं पड़ा था कोई गंदगी नहीं थी और सैकड़ों लोगों ने जिन्होंने प्रसाद ग्रहण किया सभी के मस्तक पर तिलक लगाकर के उनका स्वागत किया गया।

इस भंडारे के मुख्य आयोजन करता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता एवं महानगर लखनऊ के अध्यक्ष सुरेश छबलानी युवा के प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, लखनऊ के महामंत्री पंडित अनुज गौतम रहे।

इस अवसर पर संगठन के बहुत सारे प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने प्रसाद ग्रहण किया ।

प्रातः 12:00 बजे से प्रारंभ होकर सायंकाल तक भंडारा चला जिसमें प्रमुख रूप से मंगल मान अभियान के रामकुमार तिवारी जी, नानक चंद लखमणि जी एन अनीता जायसवाल, एकता अग्रवाल, संजय निधि अग्रवाल, आरके मिश्रा सहीत व्यापारी उपस्थित थे,

:- पंडित अनुज गौतम (नगर महामन्त्र)
(अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल)

 

About NewsDesk

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …