Breaking News

Rising Star: IPL में विलेन से हीरो बनने वाले यश दयाल, RCB को प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं

IPL Rising Star: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल के लिए आईपीएल 2024 अभी तक काफी शानदार रहा है। यश दयाल को इस सीजन की शुरुआत से पहले ही आरसीबी ने अपनी टीम में शामिल किया था। यश दयाल आईपीएल में साल 2022 से खेल रहे हैं और उन्होंने अपने खेल में बहुत सुधार किया है। लेकिन उनके लिए आईपीएल का सफर काफी उतार चढ़ाव से भरा रहा है।

RCB के पेस अटैक की जान बने यश दयाल 

यश दयाल ने आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए अभी तक 10 मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 10 विकेट हासिल किए हैं। आईपीएल के मौजूदा सीजन में आरसीबी के किसी भी गेंदबाज ने यश दयाल से ज्यादा विकेट हासिल नहीं किए हैं। खास बात ये है कि इस सीजन उनका इकॉनमी रेट भी 8.89 का ही है जो उनके आईपीएल करियर का अभी तक का सबसे बेस्ट भी है।

आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस से जुड़े 

यश दयाल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और आईपीएल में ये उनका तीसरा सीजन है। उन्हें आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। यश ने अपने डेब्यू सीजन में 9 मैच में 11 विकेट झटके थे। आईपीएल के डेब्यू सीजन में अच्छी गेंदबाजी के बाद ही उन्हें बांग्लादेश दौरे पर वनडे सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में जगह दी गई थी। हालांकि, चोट के कारण वो डेब्यू नहीं कर पाए थे। लेकिन आईपीएल 2023 के एक ओवर ने उन्हें अपनी टीम के फैंस की नजरों में विलेन बना दिया था।

रिंकू सिंह ने एक ओवर में जड़ दिए थे 5 छक्के 

9 अप्रैल को जब गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 के 13वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना किया तो यश दयाल के लिए ये मैच एक बुरे सपने की तरह साबित हुआ। यश दयाल मैच के आखिरी ओवर में 28 रनों का बचाव करने उतरे थे। लेकिन रिंकू ने लगातार 5 छक्के उड़ाकर अपनी टीम को जीत दिला दी थी। इस ओवर के बाद यश दयाल को ज्यादा मौके नहीं मिले थे और वह बीमार भी हो गए थे। लेकिन इस साल उन्होंने वापसी की और अपनी गेंदबाजी से सभी का ध्यान भी अपनी ओर खींचा।

यश दयाल का घरेलू करियर 

यश के पिता भी तेज गेंदबाज रहे हैं और उनके शुरुआती कोच पिता ही रहे हैं। यश ने उत्तर प्रदेश के लिए 2018 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। उन्होंने अबतक 23 फर्स्ट क्लास मैच में 72 विकेट झटके हैं। वहीं, 20 लिस्ट-ए मैच में यश दयाल के नाम 32 विकेट हैं। वो अबतक कुल 52 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 48 विकेट हासिल किए हैं।

About GE-Live

Check Also

यशस्वी जायसवाल रणजी टीम से बाहर, KKR के अंगकृष रघुवंशी को मिला मौका; मुंबई के स्क्वॉड में दो बदलाव

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले से पहले मुंबई की टीम में बदलाव किए गए …