Breaking News

Aligarh : अधिकारियों ने घोषणा की, फिर 11:30 बजे पलसेड़ा में मतदान हुआ

 

खैर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा लालगढ़ी के गांव पलसेड़ा के निवासियों ने वोट डालने से मना कर दिया तो तहसील से जिला स्तर पर हलचल मच गई। सेक्टर मजिस्ट्रेट से लेकर एसडीएम तक गांव पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर मतदान करने के लिए मनाया। तब कहीं साढ़े 11 बजे पलसेड़ा के बूथ संख्या 103 में पहला वोट पड़ा। शाम छह बजे तक इस बूथ पर 474 लोगों ने मतदान किया था।

गांव के लोग खराब सड़क, बिजली की समस्या सहित विकास कार्य न होने से खफा थे। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे चुनाव के दौरान किसी भी दल का उम्मीदवार उनके गांव में वोट मांगने नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का कहना था कि जब कोई वोट मांगने ही नहीं आया तो वह वोट डालने क्यों जाएं? सुबह से बूथ पर सन्नाटा पसरा होने पर मतदान कर्मियों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचित किया। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को जानकारी दी।

इसके बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित नायब तहसीलदार और एसडीएम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भूरा प्रधान, राजेंद्र पूर्व प्रधान, लौकी, नेत्रपाल, वीर सिंह सहित ग्रामीणों को समझाया। इस पर सुबह साढ़े 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। गांव में 850 मतदाता हैं, जिनमें आधे से कुछ अधिक ने ही मतदान किया।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …