Breaking News

Lok Sabha Elections : प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आज गजरौला में गरजेंगे, दूसरे और तीसरे चरण के लिए प्रचार करेंगे।

 

पश्चिम यूपी में पहले चरण की आठ सीटों पर शुक्रवार को जहां मतदान की गहमागहमी रहेगी, वहीं दूसरे चरण से संबंधित अमरोहा संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार की धूम रहेगी। इस दिन अमरोहा के गजरौला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जनसभा करके माहौल को गरमाएंगे।

बता दें कि शुक्रवार से लगातार चार दिनों तक यानि 22 अप्रैल तक पीएम मोदी यूपी को मथेंगे। वह अब दूसरे और तीसरे चरण में होने वाले मतदान वाले छह सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

पीएम इसकी शुरुआत गजरौला में जनसभा से करने जा रहे हैं। वहीं पीएम की सभा के बाद मुख्यमंत्री मुरादाबाद और गाजियाबाद में आयोजित कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …