Breaking News

दिल्ली से कटरा जा रही वंदे भारत ट्रेन का मोटर कोच खराब, पानीपत के पास ट्रेन रुकी; यात्री हुए परेशान

दिल्ली से कटरा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22477) मंगलवार रात समालखा स्टेशन पर खराबी के कारण रुक गई। ट्रेन का मोटर कोच रात 9:00 बजे के आसपास खराब हो गया, जिसके बाद ट्रेन वहीं खड़ी रही।

ट्रेन को पानीपत स्टेशन तक लाने के लिए वहां से डीजल इंजन भेजा गया। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दिल्ली से खाली कोच मंगवाया गया और नई ट्रेन में सवार कर उन्हें कटरा भेजा गया। ट्रेन में सवार सभी यात्री देर रात तक फंसे रहे और परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारी मौके पर स्थिति संभालने में जुटे रहे।

इंजीनियर ने की ट्रेन की जांच

स्टेशन मास्टर ने स्थिति संभालते हुए दिल्ली से अंबाला की ओर आ रही अन्य ट्रेनों को स्टेशन पर रोकना शुरू किया। इसके बाद दीवाना रेलवे स्टेशन से पावर इंजन भेजा गया, जिसने रात करीब 10 बजे खराब वंदे भारत ट्रेन को पानीपत की ओर खींचा। ट्रेन को पानीपत रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर खड़ा किया गया, जहां इंजीनियरों ने तकनीकी जांच की।

यात्रियों को नई ट्रेन में भेजा गया

जांच में पता चला कि ट्रेन चलने की स्थिति में नहीं है। इसके बाद दिल्ली मुख्यालय से दूसरा वंदे भारत रैक भेजा गया। नया रैक आने के बाद यात्रियों को उसमें सवार कर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। यात्रियों ने बताया कि रास्ते में अचानक ट्रेन रुक जाने से उन्हें काफी परेशानी हुई।

इससे पहले इस साल की शुरुआत में नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस (22439/22440) को 50 दिनों के लिए कैंसिल किया गया था। 16 जनवरी से 6 मार्च तक यह ट्रेन नई दिल्ली और कटरा के बीच नहीं चली थी, जिसे जम्मूतवी यार्ड के रीमॉडलिंग के कारण रद्द किया गया था।

वंदे भारत एक्सप्रेस 22477 दोपहर 3 बजे नई दिल्ली से चलती है और रात 11:20 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंचती है। ट्रेन कटरा तक पहुँचने में लगभग आठ घंटे 20 मिनट का समय लेती है।

About GE-Live

Check Also

हैदराबाद हनी ट्रैप केस में बड़ा अपडेट, आरोपी पवन कुमार 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया

हैदराबाद में कथित हनी ट्रैप और जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार 23 वर्षीय कोंडाभट्टुला …