Breaking News

ललितपुर पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वॉलीबॉल, मटका फोड़ समेत कई खेलों में पुलिस परिवारों की उत्साहपूर्ण भागीदारी – Lalitpur News

ललितपुर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रिजर्व पुलिस लाइन्स में विशेष खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस परिवारों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गईं।

इनमें वॉलीबॉल, बोरा दौड़, मटका फोड़, कुर्सी दौड़ और बच्चों की दौड़ प्रमुख रहीं। बच्चों ने सभी खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खासा उत्साह दिखाया, वहीं बोरा दौड़ में भी बच्चों ने खूब जोश दिखाया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …