Breaking News

टेकऑफ के तुरंत बाद दोनों इंजन हुए बंद… एयर इंडिया हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आए हैरान करने वाले खुलासे

 

अहमदाबाद में 12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट बोइंग 787-8 टेकऑफ के बाद कुछ सेकेंड में क्रैश हो गई थी. इस हादसे को लेकर भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. इसके मुताबिक फ्लाइट टेकऑफ के बाद दोनों इंजन अचानक बंद हो गए थे, जिससे विमान को पावर नहीं मिल सकी और वह क्रैश हो गया.

AAIB की रिपोर्ट के मुताबिक विमान ने सही तरीके से टेकऑफ किया था. इसके बाद सब कुछ सामान्य था और वह जरूरी ऊंचाई तक भी पहुंच गया, लेकिन तभी दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच ‘रन‘ से ‘कटऑफ‘ में चले गए. इसका मतलब है कि इंजन को ईंधन मिलना बंद हो गया. जब इंजन तक ईंधन नहीं पहुंचा तो उसे ताकत मिलना बंद हो गई और फ्लाइट क्रैश हो गई.

पायलटों के बीच हुई बातचीत का हुआ खुलासा

रिपोर्ट में फ्लाइट के दोनों पायलट सुमीत सभरवाल और को-पायलट क्लाइव कुंदर के बीच हुई बातचीत का भी खुलासा हुआ है. इंजन क्यों बंद हुआ, यही सबसे बड़ा सवाल है. कॉकपिट रिकॉर्डिंग से पायलट की बातचीत का पता चला है. 

    • पहला पायलट : ”तुमने स्विच क्यों बंद किया?”

 

    • दूसरा पायलट : ”मैंने नहीं किया”

 

लिहाजा किसी भी पायलट ने जानबूझकर इंजन बंद नहीं किया. रिपोर्ट से पता चलता है कि यह तकनीकी खराबी हो सकती है. हालांकि मानव त्रुटि की संभावना भी है. विमान हादसे की विस्तृत जांच अभी चल रही है. फिलहाल इस बात का पता लगाया जा रहा है कि दोनों इंजन अपने आप कैसे बंद हो गए.

इंजन चालू करने की हुई थी कोशिश 

इंजन बंद होने के बाद रैम एयर टर्बाइन (RAT) बाहर आ गई थी, जो बताता है कि विमान को आपातकालीन पावर की जरूरत थी. इंजन चालू करने की कोशिश हुई, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी. विमान ऊंचाई पर नहीं जा सका और हवाई अड्डे की दीवार पार करने से पहले ही क्रैश हो गया.

About GE-Live

Check Also

हैदराबाद हनी ट्रैप केस में बड़ा अपडेट, आरोपी पवन कुमार 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया

हैदराबाद में कथित हनी ट्रैप और जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार 23 वर्षीय कोंडाभट्टुला …