Breaking News

‘ गौतम गंभीर सीने पर गोली खाने का…’, भारतीय कोच को लेकर इरफान पठान का बयान वायरल

 

IND vs ENG : भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा जितना रोमांचक रहा है, उतना ही सुर्खियों में भी रहा है और इस बार वजह बनी टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर हैं. कप्तानी से लेकर टीम चयन तक, हर कदम पर गंभीर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन अब टीम के दमदार प्रदर्शन ने सबका मुंह बंद कर दिया है.

इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने गौतम गंभीर के समर्थन में ऐसा बयान दे दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पठान ने कहा कि गौतम गंभीर वो इंसान हैं जो ‘सीने पर गोली खाने’ का हौसला रखते हैं.

इरफान ने क्यों दिया ये बयान

भारत को एजबेस्टन टेस्ट में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपने पुराने साथी और कोच गौतम गंभीर के समर्थन में खुलकर बयान दिया. इरफान ने कहा, “गौतम गंभीर सिर्फ कोच नहीं हैं, वो एक लीडर हैं, जो खिलाड़ी उनके साथ हैं, उनके लिए वो दीवार बनकर खड़े होते हैं. जब कोई खिलाड़ी फॉर्म में नहीं होता, तब भी गंभीर उसके पीछे खड़े रहते हैं. वो आलोचनाओं की परवाह किए बिना अपने खिलाड़ियों को आगे बढ़ाते हैं.”

इरफान ने आगे कहा, “गंभीर वो इंसान हैं जो सीने पर गोली खाने का जिगर रखते हैं. जब टीम पहले टेस्ट में हारी, तो मीडिया के सामने वही गए. वो सवालों का सामना खुद करते हैं, लेकिन जब टीम जीती, तो उन्होंने कप्तान शुभमन गिल को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भेजा. ये दिखाता है कि जब बुरा वक्त आता है तो वो खुद आगे आते हैं, लेकिन जब कुछ अच्छा होता है, तो उसका श्रेय अपनी टीम को देते हैं.”

पहले आलोचना, फिर प्रशंसा

जब रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया, तो भारतीय क्रिकेट में हड़कंप मच गया था. गिल को कप्तान बनाया गया और गौतम गंभीर अपनी पसंदीदा टीम लेकर इंग्लैंड दौरे पर पहुंचे। उस वक्त कई पूर्व खिलाड़ी और फैंस उनके चयन और फैसलों की आलोचना कर रहे थे.

पहले टेस्ट में भारत को हार मिली और टीम पर दबाव बढ़ गया, लेकिन दूसरे मैच में गिल के 430 रन और आकाशदीप के 10 विकेट ने भारत को जीत दिला दी. अब तीसरे टेस्ट में टीम लॉर्ड्स में इंग्लैंड से भिड़ रही है, और टीम के आत्मविश्वास का स्तर आसमान छू रहा है.

About GE-Live

Check Also

यशस्वी जायसवाल रणजी टीम से बाहर, KKR के अंगकृष रघुवंशी को मिला मौका; मुंबई के स्क्वॉड में दो बदलाव

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले से पहले मुंबई की टीम में बदलाव किए गए …