Breaking News

“गोवा आएं पर्यटक बनकर, लेकिन बसें नहीं – पानी की किल्लत बड़ी चुनौती है,” बोले कांग्रेस सांसद।

देश के कोने-कोने लोग गोवा की खूबसूरती निहारने जाते हैं। गोवा भारत का काफी खूबसूरत शहर है, यहां कुछ लोग घूमने तो कुछ लोग वहां काम की तलाश में जाते हैं। काम की तलाश में आए लोग कई सालों के बाद यहां बस जाते हैं। ऐसे में लोगों को गोवा के कांग्रेस सांसद कैप्टन विरयातो फर्नांडीस ने एक अजीबोगरीब सलाह दी है। सांसद ने मीडिया के सामने अपना बयान देते हुए कहा कि गोवा में पर्यटक बनकर रहें, लेकिन गोवा के निवासी न बनें क्योंकि गोवा में पानी की समस्याएं है।

न बनें गोवा के निवासी- कांग्रेस सांसद

साउथ गोवा के कांग्रेस सांसद कैप्टन विरियाटो फर्नांडीस का बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर आप गोवा में अपना घर बसाने की योजना बना रहे हैं तो उस योजना को रद्द कर दें, पर्यटक के तौर पर गोवा आएं लेकिन गोवा के निवासी न बनें। उन्होंने आगे कहा कि गोवा में अभी पानी, जमीन और कचरा जैसी कई समस्याएं हैं। हम गोवावासियों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। अगर आप गोवा में रहते हैं तो आपको भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा इसलिए गोवा के निवासी बनने की योजना न बनाएं।

हमें करना पड़ रहा पीने के पानी के लिए संघर्ष- कांग्रेस सांसद

आगे सांसद ने कहा कि हमारी सरकार पानी, जमीन और कचरा जैसी बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं कर सकती। अगर आप गोवा में रहेंगे तो हमें पीने के पानी के लिए संघर्ष करना पड़ेगा, हमें पीने का पानी नहीं मिल पाएगा। गोवा राज्य के बाहर के लोगों को गोवा में बसने की योजना नहीं बनानी चाहिए। यह दक्षिण गोवा से कांग्रेस सांसद कैप्टन विरियाटो फर्नांडीस ने हाल ही में जल समस्या के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

 

About GE-Live

Check Also

हैदराबाद हनी ट्रैप केस में बड़ा अपडेट, आरोपी पवन कुमार 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया

हैदराबाद में कथित हनी ट्रैप और जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार 23 वर्षीय कोंडाभट्टुला …