Breaking News

IND vs AUS: रोहित शर्मा ने इस नाकाम खिलाड़ी को प्लेइंग 11 से किया बाहर, लिया हैरान कर देने वाला फैसला।

 

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के चौथा मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीता और उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टॉस के वक्त जब रोहित शर्मा आए तब उस वक्त ऐसा माना जा रहा था कि वह टीम इंडिया अपनी प्लेइंग 11 में कुछ खास बदलाव नहीं करेगी। खास कर टॉप ऑर्डर के बारे में बात की जाए। उसमें तो बदलाव के बारे में सोचा भी नहीं जा रहा था, लेकिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने चौंकाने वाला फैसला लिया और एक फ्लॉप प्लेयर को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया है।

इस खिलाड़ी को दिखाया बाहर का रास्ता

बॉक्सिंग डे टेस्ट में रोहित शर्मा से जब टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के बारे में पुछा गया तब उन्होंने इस बताया का खुलासा किया कि प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया गया है। रोहित शर्मा ने शुभमन गिल को प्लेइंग 11 से बाहर रास्ता दिखा दिया है। शुभमन गिल की जगह इस मुकाबले में वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। ऐसे में टीम इंडिया तीन ऑलराउंडर के साथ इस मुकाबले में जा रही है। शुभमन गिल टीम इंडिया को वो बैलेंस नहीं दे पा रहे थे जो, वाशिंगटन सुंदर के होने से भारतीय टीम को मिल रहा था। यह एक कारण नजर आ रहा है कि उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है।

लंबे समय से हो रहे फ्लॉप

टीम इंडिया के स्टार युवा प्लेयर शुभमन गिल पिछले लंबे समय से एशिया के बाहर प्लॉप चल रहे हैं। इस सीरीज के दौरान भी उन्होंने कुछ खास कमाल नहीं किया है। यही कारण है कि रोहित शर्मा ने ऐसा फैसला लिया। रोहित शर्मा इस मैच में ओपन करते नजर आ सकते हैं। वहीं केएल राहुल तीन नंबर पर शुभमन गिल की जगह ले सकते हैं। टीम इंडिया ने इस मैच में तीन ऑलराउंडर को मौका दिया है। रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर यह मैच एक साथ खेलते नजर आएंगे।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

 

About GE-Live

Check Also

यशस्वी जायसवाल रणजी टीम से बाहर, KKR के अंगकृष रघुवंशी को मिला मौका; मुंबई के स्क्वॉड में दो बदलाव

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले से पहले मुंबई की टीम में बदलाव किए गए …