Breaking News

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने रबूपुरा पीएचसी में लगभग 30 लाख रुपए की धनराशि से जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की स्वास्थ्य सेवाएं पर मेरा विशेष ध्यान है, इसलिए पीएचसी के माध्यम से ग्रामीणों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं।

क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराए जाने की दिशा में आज दिनांक 07 अक्टूबर 2024 को जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील शर्मा ने रबूपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य संबंधी कार्यों का लोकार्पण कराया गया। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने अपनी विधायक निधि से लगभग 30 लाख रुपए की धनराशि से उक्त पीएचसी में मरीजों के बैठने के लिए कमरे का निर्माण कराया तथा पुराने कमरों का जीर्णोद्धार के साथ साथ प्रांगण में इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य और बिल्डिंग का भी उच्चीकरण कराया गया।

इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की स्वास्थ्य सेवाएं पर मेरा विशेष ध्यान है, इसलिए पीएचसी के माध्यम से ग्रामीणों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं। पीएचसी पर आगामी दिनों में कर्मचारियों की व्यवस्था भी की जाएगी। अब रबूपुरा की पीएचसी पर 24 घंटे स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

 

About GE-Live

Check Also

हैदराबाद हनी ट्रैप केस में बड़ा अपडेट, आरोपी पवन कुमार 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया

हैदराबाद में कथित हनी ट्रैप और जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार 23 वर्षीय कोंडाभट्टुला …