मीरपुर ज़िले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें दो युवक एक अन्य युवक को जमीन पर गिराकर जूते से उसका सिर कुचलते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और आरोपियों को ढूंढ निकाला। पुलिस ने
.
पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि यह घटना मौदहा कोतवाली क्षेत्र के बड़े चौराहे की है। इसमें हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड में काम करने वाले तीन वर्कर शामिल थे, जो बिवांर थाना क्षेत्र के पाटनपुर गांव के रहने वाले हैं। यह तीनों युवक बीते दिन मौदहा आए थे और बड़े चौराहे पर शराब के नशे में आपस में भिड़ गए। झगड़े के दौरान मारपीट की यह घटना हुई, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
सोशल मीडिया सेल के माध्यम से पुलिस ने बताया कि तीनों युवक—पुष्पेंद्र, योगेंद्र और शानू सिंह—पाटनपुर के निवासी हैं। मौदहा बड़े चौराहे पर शराब पीने के बाद इनके बीच लड़ाई हुई, जो बाद में हिंसक मारपीट में बदल गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित से तहरीर प्राप्त कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए युवकों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही है।
Global Express Live