Breaking News

प्रयाग से काशी…हर-हर महादेव गूंज रहा: संगम जल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने वालों का हुजूम News from Prayagraj (Allahabad)

 

शास्त्री ब्रिज से गुजरते कावंड़िए।

सावन के इस पवित्र महीने में पूरा शहर भक्तिभाव से झूम रहा है। बड़ी संख्या में कांवड़िए सड़कों पर दिख रहे हैं। प्रयागराज से काशी रूट का तो दृश्य ही बिल्कुल भक्तिभाव में लीन है। सड़कों पर चल रहे कांवड़ियों की जुबां से सिर्फ हर-हर महादेव व बम-बम बोल रहा है का

.

आज सावन महीने का चौथा सोमवार है। यही कारण है कांवड़िए एक दिन पहले रविवार को ही प्रयागराज से संगम का जल लेकर पैदल ही वाराणसी की तरफ बढ़ने लगे ताकि सोमवार को वह बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंच सके और संगम के जल से जलाभिषेक कर सकें

अजय दुबे करीब 20 लोगों के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल हैं।

कांवड़ियों की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं
प्रयागराज से पैदल ही काशी तक का सफर तय कर रहे अजय दुबे कहते हैं कि कांवड़ियों की सुरक्षा के कोई खास इंतजाम नहीं हैं। नंगे पाव चल रहे कांवड़ियों को कहीं खराब सड़क मिल रही है तो कहीं गंदगी।

सभी अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं और मोबाइल में ही लीन हैं। वह शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि कांवड़ियों की सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं ताकि कांवड़िए आराम से बाबा विश्वनाथ के धाम तक पहुंच सकें।

शिवचरन मौर्य, काशी की तरफ बढ़ रहे हैं।

सिर्फ कागजों पर चल रहा है वनवे
दरअसल, सावन में पूरे एक महीने झूंसी रूट पर एक लेन को कांवड़ियों के लिए रिजर्व ही कर दिया गया है। यहां एक लेन पर सिर्फ कावंड़ियों को चलने के लिए रखा गया है भले ही बड़ी गाड़ियां इधर से नहीं जा रही हैं लेकिन छोटी गाड़ियां इसी लेन से गुजर रही हैं। वहीं, शिवचरन मौर्य कहते हैं कि प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …