Breaking News

प्रयागराज में घर बेचने की आड़ में लाखों की ठगी: Prayagraj (Allahabad) News: कई हाईप्रोफाइल लोगों पर दर्ज हुआ केस, पुलिस जांच कर रही है

 

प्रयागराज में एक बंगले को बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बंगला बेचने के साथ ही उसे फ्री होल्ड कराने के नाम पर रुपए लिए गए। पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है।

.

सिविल लाइंस थाने में हरिश्चन्द्र मिश्रा निदेशक ओजस जेएमडी विल्डकान एण्ड प्रमोटर्स प्रा.लि. ताशकन्द मार्ग सिविल लाइन्स ने लाडली टंडन, रोहित टंडन, मोनिका टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।

आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला

हरिशचंद्र ने तहरीर दी है कि कंपनी कार्यालय के सामने एक बंगले को खरीदने के लिए मालिक ने संपर्क किया गया। पता चला कि बंगला नजूल भूमि है। आरोप है कि लाडली टंडन, वन्दना, रोहित व मोनिका व दो अन्य व्यक्तियों ने बंगले को फ्रीहोल्ड कराने व बेचने का प्रस्ताव रखा। हरीशचंद्र ने बताया कि 48.50 करोड़ में सौदा तय हुआ। इसके लिए कई किश्तों ने 26 करोड़ रुपए एडवांस पेमेंट कर दिया। कंपनी ने प्रयास करके लाडली टंडन, एक ब्रिगेडियर की पत्नी राज कुमारी व शीला कपूर के पक्ष में भूखंड फ्रीहोल्ड हुआ। भूखंड फ्रीहोल्ड होने के बाद लाडली व उनके परिवार के लोगों की नियत खराब हो गयी और ब्लैकमेल करने लगे।

48.50 करोड़ के स्थान पर 62.50 करोड़ रूपये में जमीन बेचने का करार कर लिया। लेकिन आरोपी बहाना करके जमीन की रजिस्ट्री कार्यालय में उपस्थित नहीं हुये। साथ ही आरोपी जमीन की रजिस्ट्री न करने की धमकी दी और रकम वापस करने से इंकार किया। जांच के दौरान पता चला कि लाडली टंडन व अन्य को सम्पत्ति को बेचने का अधिकार नहीं था, इन फर्जी अभिलेखों के आधार पर धोखाधड़ी करके बेईमानीपूर्वक कंपनी से रकम हड़पी है।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …