उन्नाव की सदर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान नगर मोहल्ले में बीते शनिवार को एक घर को चोरों ने निशाना बनाया था। कमरे का ताला तोड़कर लाखों की नगदी समेत कीमती सामान पार किया। मकान मालिक के घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई है।
.
चोरी की सूचना पर फील्ड यूनिट और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। अब पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए कई जगहों पर ताबड़तोड़ दबिश दी है। सर्विलांस की टीम भी घटना को खोलने के लिए तमाम कड़ियां जोड़ रही है।
बता दें कि शहर के हनुमान नगर के रहने वाले पुरुषोत्तम सिंह पुत्र सत्येंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया था कि वह अपनी पत्नी के साथ वर्तमान समय में लखनऊ में निवास करते हैं। हनुमान नगर मोहल्ले में उनकी माताजी दूसरे तल पर रहती हैं। घर आने पर कमरे की कुंडी टूटी देखी। कमरे में जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा था।
जांच पड़ताल में पता चला कि उसमें रखा सात लाख रुपए नगद जेवरात समेत एक कीमती घड़ी जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई जा रही है और अन्य माल गायब था। घटना की जानकारी पर कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार मिश्रा फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने घटना की जनता से जांच पड़ताल की है।
पुलिस अब घटना के अनावरण के लिए उन्नाव और कानपुर में ताबड़तोड़ दबिश दी है और कई संदिग्धों से पूछताछ की है। पूर्व में हुई कई चोरी की घटनाओं को खोलने के लिए भी तमाम कड़ियां पुलिस जोड़ रही है इससे घटनाओं का अनावरण हो सके।
फील्ड यूनिट टीम ने एकत्र किए साक्ष्य
खाद्य विभाग के लिपिक के घर चोरी की जानकारी होने पर सीओ सिटी सोनम सिंह ने बताया कि पीड़ित से चोरी की कोतवाली में तहरीर दिए जाने पर जांच कराई गई है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Global Express Live