Breaking News

Kesco Employee Suicide: गेटमैन ने कहा कि जब तक वे पकड़े जाते, पत्नी ने कहा कि काश मैं उनकी बात नहीं मानती तो ऐसा नहीं होता।

 

कानपुर में केस्को के एकाउंट विभाग में तैनात लिपिक विनय कुमार मल्होत्रा के आत्महत्या करने की खबर सुनकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं पत्नी पूजा मल्होत्रा का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बार-बार पति का नाम लेकर पूजा कह रहीं थीं कि विनय अगर तुम्हारी बात न मानते, तो ऐसा न होता। तुमसे दो दिन पहले कहा था कि हमको अपने ऑफिस ले चलो, अफसरों से हम बात करेंगे, सब ठीक हो जाएगा।

 

लेकिन तुमने कहा कि चुप रहो, मामला बढ़ जाएगा। पूजा ने कहा कि पति को अवसाद में देखकर उसने कहा था कि नौकरी छोड़कर वीआरएस ले लो। इस पर विनय ने वीआरएस के लिए आवेदन किया था, लेकिन पता चला कि अभी अगर वीआरएस लिया तो पेंशन नहीं बनेगी। छह महीने बाद समय पूरा हो जाएगा।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …