Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने रवींद्र जडेजा के संन्यास पर पोस्ट किया, कही ये बातें

 

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के बाद विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया। तो वहीं जडेजा भी इस लिस्ट में शुमार हो गए हैं। एक दिन बाद स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। जडेजा ने इस बात की जानकारी फैंस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ फोटो पोस्ट करते हुए दी।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट 

रवींद्र जडेजा के संन्यास लेने पर PM Modi ने भी एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा,”आपने एक ऑलराउंडर के तौर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। क्रिकेट प्रेमी आपके स्टाइलिश स्ट्रोक प्ले, स्पिन और शानदार फील्डिंग की प्रशंसा करते हैं। पिछले कई सालों से टी20 में आपके शानदार प्रदर्शन के लिए आपका धन्यवाद। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया मैंने 

रवींद्र जडेजा ने अपने संन्यास लेने की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं अपने दिल की से कृतज्ञता के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट को अलविदा कहता हूं। एक सरपट दौड़ते की तरह मैंने हमेशा अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करा है और आगे भी अन्य फॉर्मेट में इसे जारी रखने की पूरी कोशिश करूंगा। टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतना एक सपने के होने जैसा था और ये मेरे टी20 इंटरनेशनल करियर का सबसे बड़ा पल भी है। आप सभी का इन यादों के लिए शुक्रिया साथ लगातार हौसला बढ़ाने के लिए भी।

 

About GE-Live

Check Also

हैदराबाद हनी ट्रैप केस में बड़ा अपडेट, आरोपी पवन कुमार 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया

हैदराबाद में कथित हनी ट्रैप और जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार 23 वर्षीय कोंडाभट्टुला …