Breaking News

69,000 शिक्षक नियुक्त: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात की,अभ्यर्थियों ने सीएम-मुख्य सचिव कोपत्र लिखा

 

69,000 शिक्षक भर्ती के आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मुख्य सचिव मनोज कुमार को पत्र लिखकर याची लाभ देने की गुहार लगाई। इसके साथ ही अभ्यर्थियों ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, सुधांशु त्रिवेदी, प्रेम शुक्ला, शाजिया इल्मी, शहजाद पुने वाला, गौरव भाटिया, शलभ मणि त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी आदि को भी पत्र लिखकर इस भर्ती में आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की। इसी के साथ अभ्यर्थी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से भी मिले।

 

तदर्थ शिक्षकों ने मांगी शिक्षक संगठनों से मदद

 

माध्यमिक के एडेड कॉलेजों में तैनात रहे तदर्थ शिक्षकों ने अपनी नियुक्ति व पूर्व के वेतन बहाली के लिए शिक्षक संगठनों से आगे आने की अपील की है। तदर्थ शिक्षक संघर्ष समिति के संयोजक राजमणि सिंह ने कहा कि सरकार ने तदर्थ शिक्षकों के मामले में जिस तरीके से तुगलकी फरमान सुनाया है। इसे लेकर सभी शिक्षक संगठन चुप और खामोश क्यों हैं?

आज हमारे 2000 शिक्षकों और उनके परिवार में मातम छाया हुआ है। वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि अब हम किस दिशा में जाएं। शिक्षक संगठन आज उनकी जीविका बचाने के लिए आगे आए।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …