Breaking News

महाकुंभ में 4000 गाइड मदद करेंगे: 5 दिनों तक चलने वाली ट्रेनिंग में शिक्षक को भुगतान किया जाएगा। News from Prayagraj (Allahabad)

 

सिविल लाइंस स्थित एक होटल में चलेगा पांच दिवसीय प्रशिक्षण।

प्रयागराज में अगले वर्ष जनवरी में आयोजित होने वाले विश्व के सबसे बड़े धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आयोजन महाकुंभ-2025 की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मदद के लिए 4000 से ज्यादा गाइड हैं जिन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा

.

प्रशिक्षण के लिए 18 से 60 साल होनी चाहिए उम्र

करोड़ों श्रद्धालुओं के ठहरने की उत्तम व्यवस्था के लिए बड़े पैमाने पर टेंट सिटी, होम स्टे, होटल्स आदि के साथ लोगों की सुविधा के लिए इन गाइड को विधिवत ट्रेनिंग दी जा रही है।प्रशिक्षण के लिए उम्र सीमा 18 से 60 वर्ष और न्यूनतम शैक्षिक योग्यता-12वीं पास होना आवश्यक है। प्रत्येक बैच 60 लोगों का होगा। गाइड की ट्रेनिंग 5 दिनों तक चलेगी, जबकि बोट मैन, टैक्सी ड्राइवर और स्टेकहोल्डर्स को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ट्रेनी को दिया जाएगा मानदेय

प्रशिक्षण के पश्चात सभी प्रतिभागियों को एक किट प्रदान की जाएगी, जिसमें पेन, नोटपैड आदि के साथ सर्टिफिकेट दिया जाएगा। वहीं, मेला शुरू होने के पश्चात जनवरी माह से कार्य करने वाले सभी ट्रेनी को मानदेय भी दिया जाएगा। इच्छुक आवेदक पर्यटन विभाग में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

यहां आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने, दर्शन, स्नान आदि के साथ भ्रमण के लिए गाइड की व्यवस्था की जा रही है, ताकि आगंतुक एक सुखद एवं यादगार अनुभव लेकर जाएं।

About GE-Live

Check Also

अयोध्या में आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50 हजार से ज्यादा लोग रातभर अंधेरे में

Ayodhya में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से …