Breaking News

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और तहज़ीब की नगरी लखनऊ…

                 राजनाथ सिंह और तहज़ीब की नगरी लखनऊ

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) एक राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता (BJP Leader) हैं. वर्तमान मे वह भारत के रक्षा मंत्री हैं. वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं. साथ ही, भारत के गृह मंत्री (2014-2019) के रूप में भी कार्य कर चुके हैं. राजनाथ सिंह दो बार (2005 से 2009 और 2013 से 2014 तक) भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं.


इनका जन्म 10 जुलाई, 1951 को (Date of birth) उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के चकिया अनुमंडल में राम बदन सिंह और गुजराती देवी के घर हुआ था. राजनाथ सिंह ने गोरखपुर विश्वविद्यालय से भौतिकी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है. वे 13 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) (RSS) से जुड़ गए.

राजनाथ सिंह की शादी (Rajnath Singh’s Marriage) 5 जून, 1971 को सावित्री सिंह (Savitri Singh) से हुई और उनके दो बेटे और एक बेटी हैं. उनके बेटे पंकज सिंह (Pankaj Singh) नोएडा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक (Noida MLA) हैं.

और दुसरे पुत्र नीरज सिंह लखनऊ से अपने पिता की सियासत को सँभालते हुए आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। 


राजनाथ सिहं ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1975 में मिर्जापुर से यूपी के भारतीय जनसंघ (Bhartiya Jansangh) के जिला अध्यक्ष के रूप में की थी. वह 1991 में उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री (Education Minister) के रूप में नियुक्त किए गए. साल 1994 में वे राज्यसभा सांसद (Member of Rajya Sabha) के रूप में चुने गए, जिसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष (UP BJP President) बना दिया गया. उन्होंने वाजपेयी सरकार के दौरान 2003 में केंद्रीय कृषि मंत्री (Agriculture Minister) का पद भी संभाला और 2004 में उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (BJP General Secretary) के रूप में नियुक्त किया गया.


उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @rajnathsingh है और फेसबुक पेज का नाम Rajnath Singh है. वह rajnathsinghbjp यूजरनेम के से इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव हैं.

तहज़ीब और मोहब्बत की नगरी लखनऊ से पूर्व प्रधानमंत्री स्व०अटल बिहारी बाजपाई की परम्परागत सीट से दूसरी बार कमल खिलाने के लिए तैयार हैं। 

लखनऊ जो अलग तरह का शहर है जहां चिकन खाया ही नहीं पहना भी जाता है।यहाँ की जनता अपने सांसद को कैसे देखती है आईए जानते हैं …..

देखिए जहां तक बात है राजनाथ सिंह जी की वह देश के एक लोकप्रिय नेता हैं। राजनाथ सिंह जी को लखनऊ वासी अपनी जान से ज्यादा चाहते हैं। राजनाथ सिंह जी की एक अलग पहचान है वह जब भी चुनाव लड़े चाहे गाजियाबाद रहा हो या लखनऊ वह हमेशा चुनाव जीते हैं ।राजनाथ सिंह जी 2024 का चुनाव जीत चुके हैं। सभी कार्यकर्ताओं की यही तमन्ना है कि वह इस बार 5 लाख वोट पार हो जाएँ ! राजनाथ सिंह जी की छवि ऐसी है कि उनको बच्चे,बुजुर्ग और माताएं,बहने सबका समर्थन मिला है ।हम लोग जगह भी जा रहे हैं और जनसंपर्क कर रहे हैं वहाँ हर आदमी यही कह रहा है कि कोई नेता उनके बराबर नहीं हैं। इस बार हम लोग राजनाथ सिंह जी के साथ तन,मन,धन से खड़े हैं।और राजनाथ सिंह जी को ही वोट देंगे, यह मेरा नहीं जनता का कहना है।और रही बात गठबंधन की तो गठबंधन ने एक ऐसा चेहरा उतरा है कि जिस पर खुद गठबंधन को भरोसा ही नहीं हो रहा है। क्योंकि समाजवादी पार्टी ने पहले से ही दो लोगों का नामांकन इसीलिए करा रखा था कि उनका भरोसा ही नहीं था कि मेरा प्रत्याशी कहीं भाग न जाए या मेरा प्रत्याशी कहीं बैठ ना जाए, तो जो पार्टी अपने आप को पहले से ही हारा हुआ मान चुकी है उसकी क्या बात की जाए, देश में मोदी जी की लहर है।और इस बार 400 पर का नारा जो हमारी पार्टी ने दिया है वह ज़रूर पूरा होगा,लखनऊ का यह चुनाव इतिहास लिखने के लिए तैयार है।
सैय्यद राज हुसैन राना नगर अध्यक्ष
(प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना /प्रभारी लखीमपुर खीरी भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा)

लखनऊ की जनता विकास के नाम पर वोट करेगी और जो अभूतपूर्व विकास फ्लाईओवर बनवाये हैं और जो किसान पथ के लिए पैसा रिलीज हुआ है। यह सब उपलब्धियों के आधार पे सभी वर्गों का वोट धर्म,जात से हट कर के लखनऊ की जनता राजनाथ सिंह जी को वोट करेगी।
अम्बुज पटेल एडवोकेट

महामंत्री (राष्ट्रीय लोकदल पार्टी)

माननीय जी अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ेंगे लगभग 3 लाख कुछ हजार वोटो से उन्होंने पिछली बार जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार लखनऊ की जनता ने मन बना लिया है की 5 लाख से अधिक मतों से विजय बना कर संसद भेजेगी, माननीय जी के साथ में कोई भी जाति बंधन का मामला नहीं रहा पूरे जनपद के वोटर में उनकी पहचान है, उनके कामों को देखकर हर व्यक्ति ने मन बनाया है। क्योंकि जिस तरह का विकास उन्होंने पिछले 10 वर्षों में किया है। लखनऊ में इतना विकास अभी तक कभी नहीं हुआ है।

अमरेश पाल सिंह एडवोकेट
( महामंत्री सेंट्रल बार एसोसिएशन लखनऊ)

राजनाथ सिंह जी के जहां तक इस बार चुनाव की बात है। हर बार वोट का प्रतिशत बढ़ता जा रहा है और हम लोग 5 लाख वोटो से ज्यादा जीतने वाले हैं ।जात व धर्म बंधन सब खत्म हो चुके हैं इस बार हर व्यक्ति मा० मंत्री जी से जुड़ना चाह रहा है। इसका कारण यह है कि हमने सबको साथ लेकर चलने का प्रयास किया है सबका साथ सबका विकास।

पार्षद-चन्द्र बहादुर सिंह
( प्रथम मल्लाही टोला वार्ड)

माननीय राजनाथ जी हर वर्ग के लोकप्रिय नेता हैं । मैं उनकी बात नहीं करता जो व्यक्तिगत किसी पार्टी से जुड़े हैं। माननीय ने सांसद निधि और केंद्र की योजनाओं से लखनऊ में बहुत विकास कार्य कराए हैं। हमारे क्षेत्रवासी बहुत अच्छे हैं हिंदू हो या मुस्लिम सबने घर-घर जाकर राजनाथ सिंह जी के लिए वोट करने की अपील की।
गंगा समग्र

(राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला संयोजक लखनऊ ग्रामीण)

 

हमारे क्षेत्र से अल्पसंख्यक लोग भी पार्टी से बहुत संख्या में जुड़े हैं। हर मीटिंग में मुस्लिम कार्यकर्ता काफी सहयोग करते हैं मुझे पूरी उम्मीद है कि अबकी बार अल्पसंख्यक वोट भी मंत्री जी को अच्छा मिलेगा,
पार्षद –राहुल मिश्रा
(राजा बाजार वार्ड)

मा० मंत्री राजनाथ जी लगभग 5 लाख मतों से जीतेंगे एक बहुत अच्छी छवि के हमारे सांसद हैं हम सब की जान से मंत्री को चुनाव जीत कर लेंगे इंशाल्लाह,

शरजील रहमान उर्फ काशान
(भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता लखनऊ)

हम लोग तो चाह रहे हैं। 5 लाख वोटो से जीतेगें दुसरी बार भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें टिकट दिया लखनऊ के कार्यकर्ता एवं पार्टी के पदाधिकारी में एक उत्साह की लहर है मंत्री जी ने लखनऊ के चारों तरफ रिंग रोड बनवाई है और रेलवे की दूसरी प्रविशिष्ट चारबाग आनंद नगर में कार्यरत है। जो जल्द शुरू हो जाएगा।

पार्षद- नूतन नायक (गुरु गोविंद वार्ड)

 कुछ महीने पहले दिल्ली कुछ काम से गया था। मुझे पता चला कि हमारे क्षेत्र के सांसद जी दिल्ली में रहते हैं,  रक्षा मंत्री जी के आवास पहुँचा सुरक्षा कर्मी ने मुझसे पूछा आप कहां से आए हैं? मैं ने जवाब दिया लखनऊ से आया हूं। सुरक्षा कर्मी ने मुझ से आधार कार्ड देखने के लिए मांगा और फिर मुझे वेटिगं रूम में बैठने के लिए बोला, कुछ देर के बाद ही मेरी देश के रक्षा मंत्री जी से भेंट हो गई और उसी दिन मैंने जाना कि सांसद जी कितने सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। लखनऊ से उन्हें ज्यादा से ज्यादा मतों से जीताएंगे।
लक्ष्मी नारायण मिश्रा
संयुक्त मंत्री (लखनऊ बार एसोसिएशन)

माननीय जी ने लखनऊ में डेवलपमेंट बहुत कराया है। सांसद जी कहते हैं कि हर वार्ड में काम होगा। सांसद निधि से हो या फिर सी एस आर फंड से हो, माननीय जी कई केंद्र योजनाओं को लेकर आए हैं।लखनऊ में लगभग 16 फ्लाईओवर बनवाए हैं, मैं यह बात एक पार्षद की हैसियत से नहीं बल्कि लखनऊ के एक आम नागरिक की हैसियत से बोल रहा हूं ।वह देश के रक्षा मंत्री हैं उनके ऊपर पूरे देश की जिम्मेदारी है। कभी-कभी मान्य जी से मिलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है मगर उनका स्टाफ टीम बहुत अच्छी है। क्षेत्र वासियों की कोई भी समस्या लेकर जाते हैं तुरंत उसका निस्तारण करते हैं।
पार्षद –मुकेश सिंह उर्फ मोंटी (मौलवीगंज वार्ड लखनऊ)

राजनाथ सिंह जी के सामने मुझे कोई प्रत्याशी नज़र ही नहीं आ रहा है। उनकी छवि को लेकर लोगों में कोई ऐसी भावना नहीं कि वह जात-पात करते हों,सांसद जी को सब मिलकर वोट करते हैं।
कौशलेंद्र मिश्र मंडल महामंत्री (मध्य मंडल 3)

बीजेपी मैंने कुछ माह पहले ज्वाइन कि हैं। माननीय राज नाथ सिंह जी एक ऐसा चेहरा हैं कि जिनके नाम पर कोई इंसान यह नहीं हैं कह सकता है कि प्रत्याशी अच्छा नहीं हैं। सांसद जी नेक और शरीफ इंसान हैं हम जिससे भी सांसद जी को वोट करने के लिए कहते हैं तो छेत्र वासी बोलते हैं कि पार्षद जी आप ऐसे इंसान के लिए बोल रहे हैं कि जिनको वोट ना देने का कोई मतलब नहीं हैं। पूरे भारत में पार्टी के लखनऊ से सब से अच्छे प्रत्याशी हैं और हम लोगों ने इससे पहले भी नेता देखे जो चुनाव लड़ते हैं और फिर दुबारा मुड़ के भी नहीं दिखते हैं। अभी कुछ महीने पहले मेरे ऊपर बिजली विभाग ने झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया और फिर मैंने सांसद जी से मुलाकात कि उन्होंने आश्वासन दिया की सब ठीक हो जाएगा इंशाल्लाह सांसद जी इतने बहुमत से जीतेंगे कि देश में इतने मतों से कोई नहीं जीतेगा,
मुस्सविर अली उर्फ मस्सू (अयोध्या दास प्रथम वार्ड )

लखनऊ में जितना विकास कार्य हुआ है।निश्चित ही भारत के किसी ज़िले में हुआ होगा। आज से 10 वर्ष पहले फैजुल्लागंज क्षेत्र की स्थिति बहुत खराब थी। कच्ची सड़के जगह-जगह जल भराव रहता था, विगत 8 महीना में लगभग फैजुल्लागंज में 35 सड़के बनी है। पूरे लखनऊ में ऐतिहासिक कार्य हुआ है माननीय राजनाथ सिंह जी भारी मतों से विजय होंगे।

पार्षद –रश्मि सिंह (फैजुल्ला गंज प्रथम वार्ड)

मान्य राजनाथ सिंह जी का कर्मचारियों और शिक्षकों के प्रति उनका जो लगाव रहता है। हम लोग जब कभी दिल्ली जाते हैं। बेहिचक मिलते हैं और वह जब लखनऊ आते हैं उनसे लखनऊ में भी मिल कर अपनी बात कह सकते हैं उनका व्यक्तित्व कुछ ऐसा है इसी लिए वह सबसे अलग है।
सतीश पांडे, अध्यक्ष 

(जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ लखनऊ)

माननीय जी कि जीत तो निश्चित है लड़ाई यहां जीत हार की नहीं लड़ाई यहां 5 लाख पार की है और हम लोगों की पूरी कोशिश है। राजनाथ सिंह जी ने सांसद के रूप में जो विकास कार्य किया है।उस नाते हम उनको चुन रहे हैं। लखनऊ के विकास में जो योगदान है। बहुत महत्वपूर्ण है। एक सांसद होते हुए रक्षा मंत्री होते हुए जितने भी पुल दिए हैं। माननीय राजनाथ सिंह जी की देन है। लखनऊ में पुलों का जाल है। जिस कारण शहर में जाम में कमी और प्रदूषण में कमी आई है लखनऊ की जनता के लिए योगदान दिया है। अटल जी की विरासत को आगे बढ़ाकर एक विशाल रूप दिया है। लखनऊ की जनता को जाति धर्म से उठ कर वोट करना चाहिए। मैं कांग्रेस पार्षद था पहली बार उनसे मिलने गया था दिल्ली में मैंने सुना था कि लखनऊ वासियों से तुरंत मिल लेते हैं। मैं ऑटो रिक्शा से उनके आवास पे पहुंचा सुरक्षा कर्मी ने मुझसे पूछा कहां से आए हैं। मैंने बताया लखनऊ से आए हैं।फिर मैं ने पार्षद आईडी दिखाई और कहा की मंत्री जी से मिलना चाहता हूं। मुझे वेटिंग रूम में बैठाया और कुछ देर बाद मुझे उनसे मिलने का मौका मिला,माननीय जी ने मुझे मिलते ही पूछा लखनऊ का क्या हाल है। मैंने माननीय जी से बताया मैं कांग्रेस से पार्षद हूं वो बोले आप लखनऊ से हो और जनता के प्रतिनिधि यही बहुत है।

पार्षद-अमित कुमार चौधरी 
( महात्मा गांधी विक्रमादित्य वार्ड लखनऊ)

माननीय जी की जीत का सबसे बड़ा आधार विकास है। लखनऊ में विकास कार्य 105 किलोमीटर का रिंग रोड बनवाया व शहर को जाम से मुक्त कराया इसके लिए लगभग 20 पुल बनवाए हैं। विकास कार्य देखकर जनता माननीय जी को वोट करेगी।

पार्षद –अजय दीक्षित
(लेबर कालोनी वार्ड लखनऊ)

मंत्री जी का पूरे देश में बोलबाला है।इस मामले में लखनऊ वाले तो भाग्यशाली हैं कि उनके शहर में करोड़ों रुपए का विकास कार्य कराया है।सर्वधर्म के लोग उन पर विश्वास रखते हैं और जनता उनके विकास कार्य से प्रभावित है।

पार्षद अनुराग मिश्रा उर्फ अन्नू

(चौक बाजार काली जी वार्ड लखनऊ)

माननीय मंत्री जी का चुनाव बहुत अच्छा चल रहा है। बिना किसी भेदभाव के उन्होंने विकास का एक बहुत बड़ा जखीरा जो जमा किया है वहीं उनकी जीत का कारण है। और मैं अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को लेकर जब भी मिला तो मंत्री जी ने हमेशा मदद की है जैसे किसी का इलाज चल रहा है और उसके के पास पैसे की कमी है तो माननीय जी ने प्रधानमंत्री विवेकाधीन कोष से काफी क्षेत्र के वासियों को राहत दिलाई है।

पार्षद-रणजीत सिंह (मनकामेश्वर वार्ड)

आदरणीय राजनाथ सिंह जी द्वारा लखनऊ मे चौमुखी विकास हुआ है।लखनऊ को जाम से मुक्त रखने के लिए 104 किलोमीटर की रिंग रोड आलमबाग अवध चौराहे पर अंडरपास का कार्य शुरू हो गया है और लखनऊ में आलमबाग क्षेत्र में सीवर लाइन कार्य.पार्को में ओपन जिम से जनता बहुत ही लाभान्वित हुई है।
लियाकत हुसैन वार्ड अध्यक्ष

(लखनऊ कैंट 175भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर)

माननीय राजनाथ सिंह (रक्षा मंत्री जी )ने लखनऊ के लिए अभूतपूर्व विकास किया है, लखनऊ की सभी जातियों के दिलों की धड़कन है सभी जातियों का विकास किया है लखनऊ की जनता उनसे बहुत खुश है उनके चरित्र पर किसी प्रकार का कोई दाग नहीं है,105 किलोमीटर की रिंग रोड,गोमती नगर रेलवे स्टेशन,आलम नगर रेलवे स्टेशन, सिटी स्टेशन,सभी जातियों के लिए पक्के मकान, 10 से 20,000 का लोन पटारी दुकान दारो के लिए,चाहे वह महिलाओं के लिए अधिक बजट की व्यवस्था हो,70 साल से ऊपर के लोगों के लिए 5 लाख का मुक्त इलाज हो,लखनऊ के लिए तमाम फ्लाईओवर बने हैं जैसे सभी जातियों के लोगों को उसका फ़ायदा मिल रहा है। जाम की समस्या काफी खत्म हुई है,कोई भी व्यक्ति उनके पास जाता है तो उसकी सुनते हैं, तमाम काम लखनऊ की जनता के लिए किए हैं। इसलिए लखनऊ की जनता ने ये माना है अबकी बार राजनाथ सिंह को 5लाख से अधिक वोटों से जिताना है !
पंडित अनुज गौतम
नगर महामंत्री
(अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ)

हम लोग बूथ स्तर पर मेहनत कर रहे हैं घर-घर जाकर पार्टी जो जनता से वादे कर रही है क्षेत्र वासियों को बता रहे हैं लखनऊ वासी राजनाथ सिंह जी को विकास के नाम पर वोट करेंगे और सांसद जी लग भग चार लाख वोटो से विजय होंगे।
धीरेंद्र कुमार अवस्थी उर्फ धीरू
उपाध्यक्ष
(वरिष्ठ उपाध्यक्ष याहिया गंज उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ)


राजनाथ जी को जनता का स्नेहा मिल रहा है। मंत्री जी ने लखनऊ में जो विकास किया है। स्वास्थ्य योजना दी है। अगर कोई बीमार है तो उसे योजना का लाभ मिलता है स्वास्थ्य मेले में एक से एक स्पेशलिस्ट डॉक्टर आते हैं। अभी लखनऊ में युवा रोजगार मेला लगा था। जिसमें हजारों युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार मिला हमारे सांसद जी लाखों मतों से जीत दर्ज करेंगे।
तपन शर्मा
(भाजपा कार्यकर्ता)

राजनाथ सिंह जी लखनऊ से अच्छा चुनाव लड़ रहे हैं।उनको जनता विकास के नाम पर वोट कर रही है और उनका स्वभाव इतना सरल है हर लखनऊ वासी चाहता है राजनाथ सिंह जी ज्यादा से ज्यादा मतों से जीते।
इरफान हुसैन
उपाध्यक्ष (अमीनाबाद व्यापार मंडल लखनऊ)

अब यह तो ५जून को ही पता चल पाएगा कि लोगों की राय कितनी सही साबित होती है ,

ग्लोबल एक्सपरेस टीम लखनऊ,

 

About NewsDesk

Check Also

बंगाल चुनाव से पहले Trinamool Congress को झटका, Calcutta High Court ने खारिज की याचिका

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना से ठीक पहले सत्तारूढ़ Trinamool Congress को बड़ा …