लखनऊ में कई अलग-अलग बाज़ार हैं, जहां से आप ख़रीदारी कर सकते हैं, इनमे से एक है नक्खा़स बाज़ार . यह शहर के सबसे पुराने बाज़ारों में से एक है, जो नवाबों के दौर का है.
इस बाज़ार में महिलाएं कम बजट में अच्छी और सस्ती ख़रीदारी कर सकती हैं. बाज़ार के दुकानदारों ने बताया कि यहां चमकते हुए गहने, विभिन्न प्रकार के कपड़े, रसोई के बर्तन, मसाले, पाकिस्तानी सूट, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जैसी चीजें मिलती हैं.
इस बाजार में 500 रुपये में आपको अच्छा सूट मिल सकता है. और दस रूपये में हर सामान वाली आवाज़ें आपको अपनी तरफ़ खेंचती हैं।यहां आप खरीददारी कर साथ लखनऊ के मशहूर कबाब समेत अन्य भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं.
यहां साड़ी से लेकर एक छोटी सी सूई तक आसानी से मिल जाती है. आप अगर किसी को गिफ्ट देना चाहते हैं, तो यहां आपको बजट में सामान मिल जायेगा. यह बाज़ार मध्यम वर्गीय लोगों के लिए सबसे अच्छा है.
अगर आप भी इस नक्ख़ास बाज़ार से खरीदारी करना चाहते हैं, तो चारबाग रेलवे स्टेशन व अमौसी एयरपोर्ट से ऑटो या फिर कैब से आसानी से पहुंच सकते हैं.केजीएमयू से मात्रा एक किलो मीटर की दूरी पर आप इस नक्खा़स बाज़ार से सस्ती ख़रीदारी कर सकते हैं
आये आपको मिलवाते हैं नक्खा़स बाज़ार के आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष मो. शोएब से…ग्लोबल एक्सप्रेस की टीम ने नक्खा़स बाज़ार से संबंधित मो. शोएब से कुछ सवाल किए…….

व्यापार मंडल की समस्याएं क्या है?
आप नक्खा़स बाज़ार में कम बजट में अच्छी और सस्ती ख़रीदारी कर सकते हैं, इस बाज़ार में मैं 14 साल से अध्यक्ष हूं नक्खा़स बाज़ार में महिलाओं के लिए सबसे बड़ी समस्या अलग वॉशरूम होना चाहिए मैंने जब से कार्यभार संभाला है नगर निगम में कई बार प्रार्थना पत्र दिया मगर कोई भी अधिकारी इस पत्र कार्रवाई नहीं करते हैं।
नक्खास मार्केट में नगर निगम की ज्यादातर दुकानें हैं। नगर निगम आप लोगों को क्या सुविधा देता है?
हम लोग नगर निगम के किरायेदार और हर माह दुकानों का किराया देते हैं। लेकिन नगर निगम हम व्यापारियों का कोई सयोग नही करता हम लोगो की मांगे रहती हैं मार्केट की मेंटेनेंस एव सौंदर्यकरण होना चाहिए।
व्यापार मंडल में आपने अभी तक क्या नया किया?
व्यापारियों की पहली प्राथमिकता होती है कि कोई अवैध वसूली बाजार में न हो और बदतमीजी ना हो और जो हमारे ग्राहक आते है। यहां पर उसकी सुरक्षा होना चाहिए हमारे संगठन ने इस पर पूरा काम किया है।

जाम और पार्किंग को लेकर क्या देखते हैं?
जाम और पार्किंग बहुत बड़ी समस्या है अगर यह दोनों समस्याओं का समाधान हो जाए तो हमारी मार्केट लखनऊ की नंबर वन और सबसे ज्यादा जीएसटी और इनकम टैक्स देने वाली मार्केट होगी।
क्षेत्रीय विधायक और सभासद का क्या सहयोग रहता है?
हमारी मार्केट विधानसभा की सीमा पर आती है सड़क उस पार मध्य विधानसभा में मार्केट आती है और इस बार पश्चिम विधानसभा लगती है इसी वजह से दोनों विधायक ध्यान नहीं देते हैं। पार्षद महोदय बढ़िया इंसान हैं। वह बीच-बीच में आते हैं। हैंडपंप लाइट आदि जो भी काम होता है वह करा देते हैं। लेकिन पार्षद की एक सीमाएं हैं उसी के अंदर काम करते हैं। अगर विधायक चाहे तो ज्यादा से ज्यादा काम हो सकता है।
व्यापार मंडल की राजनीत में आप राजधानी में ही फोकस करते हैं या प्रदेश स्तर पर करते हैं ?
हम तो अपने व्यापार मंडल पर फोकस करते हैं। बाकी हमारे प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता जी देश और प्रदेश में व्यापारियों को जोड़ने का काम करते हैं।
कितने दिन में व्यापारियों से मीटिंग होती है?
हर दो महीने में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर बैठक होती है।
व्यापारी आपको कैसे सपोर्ट करते हैं ?
व्यापारी अपना सहयोग देते हैं बस वही सपोर्ट है सब एक दूसरे की बात को सुनते हैं और मानते हैं।
लोकल थाने एवम चौकी का व्यवहार आप लोगों के साथ कैसा रहता हैं ?
हम लोगों को अगर कोई भी समस्या होती हैं और हम अपनी बात रखते हैं तो सुनी जाती हैं।
आइए बाज़ार के व्यापारियों से जानते हैं कि वह कैसे देखते हैं…

मोहम्मद शोएब भाई बहुत अच्छे हैं। दुकानदारों के बहुत काम आते हैं। कोई भी समस्या हो उनके पास जाते ही तुरंत हल निकल आता है। साबिर हुसैन (नक्खास मार्केट)

हम व्यापारियों के नेता शोएब भाई हमेशा सबके सुख-दुख में खड़े रहते हैं।
दीप सिंह भल्ला (नक्खास मार्केट)

हमारे व्यापार मंडल के अध्यक्ष जी दुकानदारों के साथ-साथ इस क्षेत्र के जो भी निवासी हैं। उनके भी सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते है।
ख़लीदुल हसन
महामंत्री (आदर्श व्यापार मंडल नक्खास लखनऊ)

दुकानदारों की कोई भी समस्या हो उनकी कोशिश यह रहती है कि जल्द से जल्द उस समस्या को दूर कर दें।
मोहम्मद फ़ाक़िर (नक्खा़स बाज़ार )

हमारे अध्यक्ष एक नंबर के हैं हमसे नहीं पूरी मार्केट में एक-एक दुकानदार से आप चाहे तो पूछ ले कोई उनको बुरा नहीं कहेगा।
अमित रस्तोगी (नक्खा़स मार्केट)

शोएब भाई में ख़ास बात यह है कि रोज़ वह मार्केट में हर दुकानदार के पास जाकर हाल-चाल लेते हैं।
मोहम्मद आमिर अंसारी (नक्खास मार्केट)

हमारे नेता बहुत अच्छे हैं वह हमेशा दुकानदारों के साथ कंधे से कंधे मिलकर साथ चलने वाले इंसान हैं।
समीर खान
उमेर बैंगल्स, आर्टिफिशियल & मेकअप शॉप
नक्खास बाज़ार ,लखनऊ

आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष जी कोई भी परेशानी होती है तो वह तुरंत आ जाते हैं हम सब का बहुत ख्याल रखते हैं और कोई भी गलत काम दुकानदारों के साथ नहीं होने देते।
अरशद
करिश्मा ब्राइडल (नक्खास मार्केट,लखनऊ)
Global Express Live