Breaking News

कौशल किशोर लखनऊ की मोहनलालगंज से एक बार फिर भाजपा के प्रत्याशी…

कौशल किशोर ज़मींन से जुडे़ नेता हैं वह लखनऊ की मोहनलालगंज से एक बार फिर भाजपा के प्रत्याशी हैं |कौशल किशोर जैसे नेता अब सियासत में बहुत कम मिलते हैं|केंद्र सरकार में मंत्री होने के बाद भी कौशल किशोर का नाता अपने वोटर्स से नहीं टूटा वह आज भी ज़ियादातर लोगों को उनका नाम लेकर बुलाते हैं ,

 बेटे के देहांत के बाद कौशल किशोर ने लखनऊ से शराब और नशा के खिलाफ आवाज़ उठायी जिसकी गूंज पूरे भारत में सुनायी दी |

सबसे पहले हमारी कौशल किशोर से मुलाकात 2005 में हुयी जब वह शाइस्ता अम्बर के साथ मज़दूर, ग़रीब और समाज में सबसे निचले पायदान पे खड़े आदमी की आवाज़ दारूलशिफा से उठा रहे थे |

कौशल किशोर जैसे नेता अब सियासत में बहुत कम मिलते हैं जिनका केंद्र की सत्ता में बैठकर अपने हर आदमी के लिये आम आदमी की तरह से सबसे मिलना रहता है, हटो-बचो की राजनीत से पहले से ही अपने को अलग रखा है और आज भी यही हाल है ,

देश में कभी भी कैसे भी हालात हों लेकिन कौशल किशोर के यहाँ सभी धर्मों व समाज के लोग हमेशा नज़र आयेंगे|क्षेत्र वासी कहते हैं मंत्री जी के दरवाज़े सब के लिए खुले रहते हैं|

आइये देखते हैं कि छेत्र के लोग किया कहते हैं …

माननीय सांसद कौशल किशोर जी सीधे व सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। क्षेत्र में उनकी छवि बहुत अच्छी है।कुछ माह पहले मेरा सांसद जी से मिलना हुआ! सांसद जी के क्षेत्र के कुछ लोग ऑटो रिक्शा वालों को परेशान कर रहे थे।मैंने सांसद जी से मिलकर शिकायत की सांसद जी ने कार्यवाही की अब ऑटो रिक्शा वालो को कोई परेशानी नहीं हैं।मैं “ग्लोबल एक्सप्रेस” के माध्यम से सांसद जी का धन्यवाद देना चाहता हूं।
पंकज दीक्षित

अध्यक्ष (टेंपो ,टैक्सी, ऑटो रिक्शा,संयुक्त मोर्चा लखनऊ)

माननीय सांसद कौशल किशोर जी सम्मानित नेता है। क्षेत्र में उनका अपना प्रभाव है। सारे वर्ग को साथ लेकर चलते हैं।
पीयूष वर्मा
महामंत्री  (टैम्पो टैक्सी एवं आटो रिक्शा संयुक्त मोर्चा लखनऊ)


सरोज कहती हैं
कि कौशल किशोर ज़मींन से जुडे़ नेता हैं उनके यहाँ बडा़-छोटा व अमीर-ग़रीब नहीं चलता, हर आदमी की सुनवायी होती है, हमारे बच्चे का सिविल में इलाज चल रहा था वहाँ कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।मंत्री जी के एक फ़ोन से बच्चे का सही ईलाज हो पाया और अब वह चलने लगा है इसलिये हमें यही सांसद चाहिए,

संजय वर्मा कहते हैं कि कौशल किशोर हमारे सांसद 24/7 हर समय मौजूद रहते हैं कभी भी हम अपने सांसद जी से मिल सकते हैं।वह हमारी हर समस्या का समाधान करने की कोशिश करते हैं ,

लल्लन सिहं कहते हैं कि जितना आसानी से सांसद जी मिलते हैं, हमारे हर सुख दुख में खड़े रहते हैं अब हमें किया चाहिए ,

बबिता रानी कहती हैं कि हमें पार्टी से मतलब नहीं अपने नेता से मतलब है, वह कहती हैं कि हम हमेशा से बसपा के साथ थे लेकिन कौशल किशोर जी के यहाँ से प्रत्याशी बनने के बाद से हम भाजपा को नहीं कौशल किशोर जी को वोट करते हैं|

 

रश्मी सिंह कहती हैं कि वोट हम इसलिये करते हैं कि नेता हमारे काम आये ! हमारे लिये ऐसा ही नेता रहना चाहिए की अगर घर से बच्चा भी चला जाये तो सुनवायी हो सके, इसलिये मंत्री जी से अच्छा नेता हमें नहीं दिखता है कि जो हर वर्ग के लिए खड़ा रहता हो |

अंकित यादव कहते हैं कि हम वोट कौशल किशोर को कियों ना दें जबकी वही हमारे दुख-दर्द में खड़े होते हैं, हम वैसे तो पैदाइशी सपा के हैं लेकिन कौशल किशोर अगर कहीं से भी चुनाव लडेंगे और वहाँ हमारा वोट होगा तो हम कौशल किशोर को ही वोट करेंगे चाहे मैंनपुरी से ही क्यों ना हों, जब वह काम करते समय जात-पात व धर्म नहीं पूछते तो हम वोट करते समय कियों देखें |

ज़ियादातर लोगों की ज़बान पे इसबार भी कौशल किशोर ही हैं लेकिन ये तो ४ जून को ही पता चल पायेगा कि जनता किसके सर पर ताज सजाती है |

मोहनलालगंज विधानसभा अंतर्गत गोसाईगंज में नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल मिश्रा उर्फ टोंटी महाराज जी द्वारा आयोजित जनसभा में पंहुचकर भारी संख्या में उपस्थित जनमानस को संबोधित किया और गरीब कल्याण के लिए, सभी वर्ग सभी समाज के हित के लिए, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत बनाने के लिए फिर से एक बार मोदी सरकार बनाने की अपील की, जिसपर भारी संख्या में उपस्थित जनमानस ने एकजुट होकर 20 मई को भाजपा को वोट कर फिर से मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा जी, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरू पांडेय जी, मंडल अध्यक्ष पंकज नयन जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवनाथ गुप्ता जी, पूर्व जिला महामंत्री प्रेमचंद गुप्ता जी, जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र भारद्वाज जी, वरिष्ठ नेता नागेश्वर द्विवेदी जी, प्रधान निगोहा अभय दीक्षित जी, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपचंद वर्मा जी, पंकज जैसवाल जी ( प्रबंधक, शिशु मंदिर इंटर कॉलेज ), प्रधान बस्तिया पूतान चौधरी जी, प्रधान धौरहरा गया रावत जी, इचवलिया प्रधान हरि सिंह जी, काजीखेड़ा प्रधान विजय जी, प्रधान सुरेश वर्मा जी, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश साहू जी, प्रधान गौरिया, प्रणवीर सिंह जी, प्रधान भसंडा ललित शुक्ला जी, वरिष्ठ पत्रकार अशोक तिवारी जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीरा रावत जी, मंडल महामंत्री शैलेंद्र अवस्थी जी, डीडी त्रिपाठी जी, धनराज सेठ जी, जिला मंत्री युवा मोर्चा विवेक सिंह जी, युवा मोर्चा विधानसभा प्रवासी प्रिंस तिवारी जी, जय गुरुदेव संगत से लल्लू वर्मा जी, महावीर गुप्ता जी, रुद्र कुमार जी, धर्मेंद्र प्रधान जी, जीतू प्रधान जी, अंकित मिश्रा जी, जिला मंत्री ज्ञानवती जी, अंशुल निगम जी, पूर्व बीडीसी रविदत्त तिवारी जी, बीडीसी मोनू जी, सभासद पूनम शर्मा जी, सभासद अनिल यादव जी, सभासद हरिहर यादव जी, सभासद दिनेश वर्मा जी, पारख़ महासंघ से दयाराम रावत जी आदि साथी उपस्थित रहे।

About NewsDesk

Check Also

बंगाल चुनाव से पहले Trinamool Congress को झटका, Calcutta High Court ने खारिज की याचिका

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना से ठीक पहले सत्तारूढ़ Trinamool Congress को बड़ा …